कुमाऊं में होलिका दहन 24 व होली 25 मार्च को खेली जाएगी

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी श्रीरामलीला कमेटी के महंत गोपाल दत्त भट्ट ने बताया कि इस वर्ष प्राचीन होलिका दहन स्थल एवं पटेल चौक पर 20 मार्च 2024 बुधवार को प्रातः 10 बजे होलिका ध्वज की स्थापना की जाएगी। 24 मार्च रविवार की रात्रि 11.30 बजे होलिका दहन किया जाएगा और  25 मार्च 2024 सोमवार को रंग खेला जाएगा।