हल्द्वानी में कांग्रेस को लग सकता है झटका, पूर्व सीएम एनडी तिवारी के भतीजे दीपक बल्यूटिया ने की इस्तीफे की तैयारी

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

कुमाऊं के प्रवेश द्वार में लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक उथल-पुथल तेज चल रही है। सूत्रों के हवाले से हल्द्वानी में लोकसभा टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कांग्रेस छोड़ने का मन बना लिया है। वह शाम तक इस्तीफा दे सकते हैं। पता चला है कि पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के संगे संबंधी बल्यूटिया ने उनकी अनदेखी करने पर यह निर्णय लिया है। बल्यूटिया इस्तीफा तैयार कर शाम तक पार्टी हाईकमान को सौंप सकते हैं। बल्यूटिया ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा समेत वरिष्ठ नेताओं को इसकी जानकारी भी दे दी है। सूत्रों ने बताया कि नैनीताल सीट से टिकट के पैनल में नाम होने के बावजूद अनदेखी किए जाने से बल्यूटिया नाराज हैं। वह तीन दशक से अधिक समय से कांग्रेस से जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *