हल्द्वानी बसअड्डे में अखंड रामायण के बाद विशाल भंडारा, सैकड़ों ने किया प्रसाद ग्रहण

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे में शनिवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मौका था अखंड रामायण के बाद विशाल भंडारे का। उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारियों की ओर से महाशिवरात्रि के मौके पर अखंड रामायण का पाठ कराया गया। इस मौके पर आज नौ मार्च को बस अड्डे में भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों के साथ ही सैकड़ों यात्री व राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर स्टेशन इंचार्ज इंदिरा भट्ट, मधुसूदन मिश्रा, उमेश जोशी, रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आन सिंह जीना, रोडवेज इंपलाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश वर्मा, कौशल जोशी, आनंद सिंह, संजय वर्मा, महेंद्र सिंह, सुनील जोशी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। निगम कर्मचारियों की ओर से हर साल बस अड्डे स्थित मंदिर में अखंड रामायण का पाठ कर भंडारे का आयोजन किया जाता है।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement