हल्द्वानी की कालोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत इतने पकड़े, इस राज्य की रहने वाली है देह व्यापार की सरगना

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में कोतवाली पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर‌ दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कलावती कालोनी स्थित किराये के घर में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था‌। रैकेट की संचालिका तानिया शेख पूर्व में भी देह व्यापार में पकड़ी जा चुकी हैं। देह व्यापार में लिप्त पकड़ी गई महिलाएं बंगाल की रहने वाली बताई गई हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि जहां सैक्स रैकेट संचालित हो रहा था वह घर 12 हजार में किराए पर लिया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पीड़ित महिला का रेस्क्यू भी किया। पुलिस ने मकान मालिक का भी पांच हजार का चालान काटा है।