देहरादून। विगत दिनों हल्द्वानी स्थित सम्प्रेक्षण गृह में रह रही किशोरी ने विभागीय अधिकारियों पर अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी दी थी। इसके बाद विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय स्तर पर जांच कमेटी का गठन किया। साथ ही सम्प्रेषण गृह में कार्यरत अनुसेवक और होमगार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी किया गया।वहीं पूरे मामले की पुलिस के स्तर से भी सम्पूर्ण जांच की जा रही थी। इधर विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले की महिला कल्याण विभाग व पुलिस विभाग के द्वारा जांच की गई। इसमें किशोरी के अपने साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना की बात पूरी तरह से झूठी निकली। इस पर शुक्रवार को महिला कल्याण विभाग ने संप्रेक्षण गृह की महिला कर्मचारी दीपा और गंगा को निर्दोष पाते हुए दोनों की नियुक्ति को बहाल कर दिया है। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि संप्रेषण गृह में रह रही किशोरी अपने घर जाना चाहती थी जिसके लिए उसके द्वारा दुष्कर्म की यह पूरी झूठी कहानी रची गई थी।किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
Related Posts
बालिकाओं के बताए संवेदनशील स्थानों से प्रशासन की टीम ने बरामद की कच्ची शराब
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नैनीताल जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संवेदीकरण कार्यशाला…
हल्द्वानी में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता व इस वार्ड के निवर्तमान पार्षद भिड़े, अभद्रता का आरोप, एक ने पुलिस को तहरीर तो दूसरे पक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ शाखा हल्द्वानी से जुड़े कर्मचारियों ने गांधीनगर वार्ड…
सड़क हादसे में शिक्षक संघ नेताओं समेत तीन की मौत
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाइवे पर कार के खाई में गिरने से अल्मोड़ा जिले के रहने…
