हल्द्वानी के रानीबाग चित्रशिला घाट में बने विधुत शवदाह गृह का भले ही मुख्यमंत्री लोकार्पण कर गये हो लेकिन वहां मशीनें संचालित करने के लिए वर्तमान में कर्मी तैनात नहीं है। शनिवार को घाट में लकड़ी की कमी होने के बाद इसका खुलासा हुआ। बताया गया कि शव के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की परेशानी रही, वन निगम के ताल में अधिकांश गिल्टे ही मिले। अंत्येष्टि में चित्रशिला घाट पहुंचे लोगों ने बताया कि चिता लगाने के लिए छोटी लकड़ी की कमी के कारण शवदाह के लिए इंतजार भी करना पड़ा। लोगों ने जनप्रतिनिधियों व अफसरों को भी लकड़ी की कमी से अवगत कराया गया। इधर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि शवदाह गृह में अभी मशीन संचालक उपलब्ध नहीं है। इधर नगर निगम के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष व पार्षद रवि जोशी ने बताया कि वह स्वयं रानीबाग अंत्येष्टि में गये थे। वहां लकड़ी न मिलने पर निगम के नये विधुत शवदाह गृह में शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए निगम अफसरों से फोन पर बात हुई थी लेकिन वहां मशीन संचालक के न होने की जानकारी मिली।
Related Posts
कुमाऊं में यहां लटका मिला युवक का शव, मौत से पहले वीडियो बनाया, इन लोगों को ठहराया दोषी
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन उत्तराखंड बागेश्वर जिले में बीते शनिवार की रात तहसील क्षेत्र के भैरूचौबट्टा में एक युवक…
हल्द्वानी: दिव्यांग मतदाताओं का वोटर आईडी कार्ड के लिए पंजीकरण कराया
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी के मुनगली गार्डन स्थित वीएमसी स्पेशल स्कूल में शिविर आयोजित कर दिव्यांग…
NEET पुनर्परीक्षा के लिए पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के घेरे में परीक्षा केंद्र, 161 होटल-ढाबों की चेकिंग, 332 वाहनों के चालान, 11 सीज किए
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड *NEET पुनर्परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, सुरक्षा के घेरे में परीक्षा…
