हल्द्वानी के मल्ला गोरखपुर निवासी हर्षवर्धन परिहार सेना में लेफ्टिनेंट बने

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित मल्ला गोरखपुर निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह परिहार के पुत्र हर्षवर्धन सिंह एनडीए की पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में शामिल हो गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों में जहां खुशी का माहौल है तो वहीं शहर के गणमान्य लोग व अधिवक्ताओं ने खुशी जताई है। भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट के रूप में शामिल हुए हर्षवर्धन के पिता वीरेंद्र सिंह अधिवक्ता है और माता रेखा परिहार आर्मी स्कूल बरेली में शिक्षिका हैं। कठिन मेहनत, लगन और परिश्रम से एनडीए की परीक्षा पास कर हर्षवर्धन ने आज शनिवार आठ जून को आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *