हल्द्वानी में कांग्रेस से इन्होंने की मेयर पद के लिए दावेदारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह बिष्ट ने जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल को नगर निगम हल्द्वानी के मेयर पद के लिए दावेदारी पेश करते हुए पत्र सौंपा है। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 1996 से कांग्रेस के सदस्य के रूप में काम करते आए हैं। अगर सामान्य सीट आती है तो उनकी भी दावेदारी मानी जानी चाहिए या फिर कांग्रेस संगठन जिस किसी को भी टिकट देगा उसी को तन मन धन से चुनाव लड़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेयर पद का उम्मीदवार जमीनी कार्यकर्ता होना चाहिए न कि वीआईपी कल्चर का। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर रहे हैं । चाहे यूथ कांग्रेस का शहर अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी एनएसयूआई का जिला प्रदेश महामंत्री हल्द्वानी डिग्री कॉलेज में सक्रिय राजनीति कर चुके हैं। इसके अलावा सामाजिक क्षेत्र में जमरानी बांध बनाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चला चुके हैं। गौला से जुड़े मुद्दों में भी जुड़कर मजदूरों की आवाज उठाई है। व्यापार मंडल से भी जुड़कर जनहित के मुद्दे उठाए हैं और वह  राज्य आंदोलनकारी भी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *