नैनीताल में अब ट्रैफिक व्यवस्था नहीं संभालेंगे शिक्षक, आदेश निरस्त

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल पर्यटक सीजन में Weekend / Holidays के दौरान पर्यटकों की संख्या में निरन्तर वृद्धि होने के दृष्टिगत ट्रैफिक जाम के निराकरण के लिए 07 से 13 जून तक नैनीताल जिले के विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों को सहयोग हेतु नामित किया गया था। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए सहयोगी सहायक अध्यापकों को आदेशित कर तत्काल अपनी उपस्थिति अपने मूल विद्यालय में देना के निर्देश जारी किए हैं।इस संबंध में आज आठ जून शनिवार को जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक पुष्कर लाल टम्टा ने आदेश जारी कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *