विधायक को उफनाता नाला पार कराया और गनर पानी में बहा, देखें वीडियो
ख़बर शेयर करें -
समाचार शगुन उत्तराखंड
बागेश्वर जिले के तल्ला दानपुर क्षेत्र अंतर्गत कन्यालीकोट पैसारी गांव में शुक्रवार की देर रात बादल फटने से पूरे इलाके में तबाही मच गई। भारी बारिश और उफनाते नालों ने कई स्थानों पर नुकसान पहुंचाया है, जबकि बैसानी, पैसारी और कन्यालीकोट गांवों में हालात अत्यंत खराब हैं। आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया के साथ एक वाकया हो गया। विधायक के साथ मौजूद गनर एक उफनते नाले में बह गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि मौके पर तत्काल सक्रियता दिखाते हुए एसडीआरएफ के जवानों ने साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और गनर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनर की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन उत्तराखंड https://youtube.com/shorts/t78kf3NkTcM?si=1uZ1KQvDO39Ja1ME हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में कोल्ड ड्रिंक चोरी करने के…