पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल के लिए अभी होगा मुकाबला

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन डेस्क 

पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड की उम्मीद नीरज चोपड़ा से है। आज गुरुवार को कुछ ही देर बाद नीरज एक्शन में होंगे। टोक्यो में 2021 में गोल्ड जीतकर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा था। पेरिस में वह मेडल डिफेंड करने वाले ओलंपिक इतिहास के 5 वें और भारत के पहले जैवलिन थ्रोअर बनना चाहेंगे। वह व्यक्तिगत इवेंट में 2 गोल्ड जीतने वाले वाले पहले भारतीय बन सकते हैं। इस साल नीरज ने सिर्फ तीन इवेंट में हिस्सा लिया है,लेकिन मंगलवार (8 अगस्त) को पेरिस में क्वालिफिकेशन राउंड में वह हमेशा की तरह उम्मीदों पर खरा उतरे। नीरज ने अपने पहले और एकमात्र प्रयास में 89.34 मीटर की शानदार थ्रो किया। इससे वह सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गए। यह उनका इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ और उनके करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। फाइनल मुकाबले से आज रात 11.55 बजे शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *