नशे में धुत पुलिस दरोगा ने कार ठोकी तो लोगों ने लगाई पिटाई, सस्पेंड भी किया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

शराब के नशे में धुत दरोगा ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी. ये टक्कर इतनी तेज थी कि एक वैगन कार तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जिसके बाद आसपास के लोगों का गुस्सा उस पर फूट पड़ा और उन्होंने जमकर पुलिस के ख़िलाफ़ नारेबाजी की. गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। घटना राजधानी देहरादून के पॉश एरिया राजपुर रोड की है जब बीती एक अक्टूबर बुधवार की देर रात राजपुर थाने के थानाध्यक्ष शैंकी कुमार शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहे थे। दारोगा ने इतनी शराब पी रखी थी कि उसका गाड़ी पर कोई कंट्रोल नहीं था और इस दौरान उसने अपनी तेज रफ़्तार कार से तीन गाड़ियों को जबरदस्त टक्कर मार दी। इतनी तेज थी कि इनमें से एक वैगन आर कार और एक थार भी बुरी तरह डैमेज हो गई। इतना ही नही जिस गाड़ी को दारोगा चला रहे थे उसके भी दोनों एयरबैग खुल गए और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. इसके बाद आसपास की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. दारोगा की हालत देखकर लोगों को गुस्सा आ गया और उन्होंने पुलिस के ख़िलाफ़ नारेबाजी की। भीड़ ने दरोगा की पिटाई भी कर दी।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement