आरएसएस ने विजयदशमी पर किया शस्त्र पूजन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के क्रम में बुधवार को अमृताश्रम लोहरियासाल बस्ती में विजयादशमी कार्यक्रम और शस्त्र पूजन किया गया। आयोजन की शुरुआत शस्त्र पूजन के साथ हुई। मुख्य वक्ता प्रांत सह प्रचार प्रमुख डा.बृजेश बनकोटी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के मन में राष्ट्र और राष्ट्रभक्ति की स्पष्ट कल्पना होना आवश्यक है। राष्ट्रभक्ति के भाव का अभाव होने की वजह से ही वर्षों तक गुलाम रहे। कहा भारत माता की जय बोलने वाला, अपने पूर्वजों एवं मानबिन्दुओं, परंपराओं, संस्कृति पर गौरव करने वाला ही हिन्दू है। संघ वर्ष 1925 से हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य निरंतर कर रहा है। स्वयंसेवकों के त्याग, तपस्या और परिश्रम के बल पर संघ सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बना है। समाज के केंद्र में संघ है और पूरा समाज संघ के विचार को आगे बढ़ा रहा है। शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति के आचार, विचार एवं संस्कार शुद्धि के अभियान में निरंतर काम किया जा रहा है। साथ ही व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। समाज में अमूल चूल परिवर्तनों के लिए सभी को संगठित होना होगा। डा. बनकोटी ने समाज से मतांतरण, लव जिहाद, लैंड जेहाद, जातीय संघर्ष, नशा आदि के विरुद्ध डटकर खड़े रहने का आह्वान किया। विश्व कल्याण के लिए हिंदू समाज का शक्तिशाली होना आवश्यक है। बताया शताब्दी वर्ष में पूरे साल विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमें विजयदशमी उत्सव, पूर्ण गणवेश कार्यक्रम, मंडल व बस्ती स्तर पर हिंदू सम्मेलन, गृह संपर्क अभियान, प्रमुख जन गोष्ठी, सामाजिक सद्भाव बैठक, युवा सम्मेलन किए जाएंगे। साथ ही अधिकतम स्थानों तक शाखाएं पहुंचाने का लक्ष्य भी है। इस मौके पर कैलाश पंत, विभाग प्रचार प्रमुख उमेश शाह, नगर बौद्धिक प्रमुख मनोज भट्ट, जिला समरसता प्रमुख कमल कपिल, विधायक बंशीधर भगत, कौस्तुभ जोशी, कैलाश कपिल, दीपक जोशी, मनोज जोशी आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *