कुमाऊं में यहां कलयुगी चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
देवभूमि को एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा है। कलयुगी चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म कर दिया। इस मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चंपावत जिले की एक ग्राम पंचायत में एक बार फिर चाचा भतीजी का रिश्ता शर्मसार हुआ है। भुक्तभोगी की मां की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा कायम किया है। बताया गया कि कलयुगी चाचा पीड़िता का लंबे समय से शारीरिक शोषण कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *