कुमाऊं: बागेश्वर जिले में नाबालिग से गैंगरेप करने‌ वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं में बागेश्वर पुलिस ने किशोरी से गैंगरेप करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक नाबालिग आरोपी को उसके पिता को सौंपा गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व बागेश्वर कोतवाली में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बागेश्वर के कांडाधार के 26 वर्षीय विनोद उर्फ बॉबी, नुमाइशखेत के 24 वर्षीय अमित कुमार उर्फ राधे, वहीं के 27 वर्षीय दिव्यांशु दफौटी व 24 वर्षीय शिवम उर्फ राबिन उर्फ छोटू और बागनाथ मंदिर शौचालय के नजदीक रहने वाले बीस वर्षीय बॉबी उर्फ पोलाड को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक किशोर को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसे बाद में उसके पिता की संरक्षा में सौंप दिया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक आशा बिष्ट, हेड कांस्टेबल सुरेश आर्या, कांस्टेबल नरेन्द्र गोस्वामी व गिरीश बजेली आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *