उत्तराखंड में गेस्ट टीचरों को ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में किये कार्य के मानदेय का भुगतान होगा, शासन से जारी हुए आदेश

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
प्रदेश में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में तैनात गेस्ट टीचरों को ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि (दीर्घकालीन अवकाश) के मानदेय के भुगतान कै लेकर आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में विधालयी शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने प्रदेश भर के मुख्य शिक्षा धिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि गेस्ट टीचरों को ग्रीष्मकालीन (दीर्घकालीन अवकाश) अवकाश अवधि में समर कैम्प में किये जाने वाले कार्य एवं ऑनलाईन शिक्षण कार्य किये जाने की अवधि के मानदेय का भुगतान सम्बन्धित संस्थाध्यक्ष द्वारा निर्गत किये गये प्रमाण पत्र के आधार पर करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *