मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेंः ठुकराल

समाचार शगुन उत्तराखंड 

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल।

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और अभियान को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आठ जून से प्रदेशभर में शुरू हुआ यह अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन सात जुलाई तक किया जाएगा। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों को पूरी गंभीरता के साथ अभियान में सहयोग करना चाहिए ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की आयु मतदान के लिए निर्धारित हो चुकी है और जिनका अब तक मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है, उनका फॉर्म छह भरवाकर पंजीकरण कराया जाए। इसके साथ ही ऐसे मतदाता जो किसी कारणवश अपने क्षेत्र से बाहर हैं, उनकी फोटो एवं आवश्यक जानकारी संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराई जाए ताकि उनका सत्यापन समय पर पूरा हो सके।राजकुमार ठुकराल ने कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्र के बीएलओ के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि बेहतर समन्वय से अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों को यह भी जागरूक करने की अपील की कि मतदाता आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट आकार का फोटो अनिवार्य रूप से लगाया जाना है, इसलिए समय रहते इसकी व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता घरघर जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी की सक्रियता, मेहनत और समर्पण से यह अभियान सफल होगा तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल हो सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here