दुकान बंद कर घर लौट रहे हल्द्वानी के व्यापारी की स्कूटी की टक्कर लगने से मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में प्रतिष्ठान बंद करने के बाद बीती शुक्रवार रात घर लौटते समय व्यापारी को एमबी इंटर कॉलेज वाली रोड पार करने के दौरान स्कूटी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यापारी को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना पर व्यापारियों ने शोक जताया है। भोटियापड़ाव चौकी पुलिस के अनुसार बताया कि लालडांठ रोड हल्द्वानी निवासी 43 वर्षीय भानु पांडे की चंदन अस्पताल के पास दुकान है। बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे भानु अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह सड़क को पार करने लगे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को आसपास के लोग इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में ले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *