सीडीओ के औचक निरीक्षण में हुआ खुलासा, 20 मीटर दूर जाने वाली डाक डेढ़ महीने से डंप

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने विकास भवन स्थित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया और पत्रावलियां जांची। इस दौरान सीडीओ को एक और सात अप्रैल के पत्र मिले जिन्हें 20 मीटर की दूरी तक पहुंचाना था। इस पर सीडीओ ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निर्मला अधिकारी का स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्ट निर्देश दिये गए कि अधिकतम किसी भी पटल पर 24 घंटे या 48 घंटा पटल पर पत्रावली रोकी जा सकती है वो भी सकारण अन्यथा पटल सहायक की और संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी फिक्स की जाएगी अनावश्यक जनता को ऑफिस खोलने को मजबूर न किया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त विभागों को डीएससी का प्रयोग करने हेतु निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि आगामी 20 मई से समस्त विभाग ईऑफिस से कार्य करेंगे। अन्यथा जिले स्तर के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही होगी। सीडीओ द्वारा कार्यालय पत्रावली को ईऑफिस के माध्यम से ही भेजने के निर्देश दिए गए हैं, यह भी संज्ञान में आया है कि अभी तक विभाग द्वार ईऑफिस के माध्यम से कार्य नहीं किया जा रहा है। साथ ही उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत की जाने वाली पत्रावली का पुरा अध्ययन करने मंतव्य टंकित करने के बाद ही पत्रावली प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ द्वारा जिला विकास अधिकारी तथा मुख्य पशु अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण कर कर्मचारियो को समय पर कार्य का निष्पादन का मूल्यांकन करने के निर्देश जरी किये गये। उन्होंने कहा कि कहा कि कार्य के प्रति उदासीनता बर्दास्त नहीं होगी जनता के लिए संवेदनशील होकर उनके हित के लिए सभी कार्मिक कार्य करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here