हल्द्वानी में हुई कार्यशाला में प्रशासन व‌ पुलिस अफसरों के सामने छात्राओं ने बताया-लड़के अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक से आते हैं और गलत तरीके से छूकर भद्दे कमेंट्स करते हैं

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिलाधिकारी के निर्देशानुसार हल्द्वानी में लगातार चल रही संवेदीकरण कार्यशाला में आज मंगलवार 10 सितंबर को गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में महिला एवं बाल विकास विभाग नैनीताल द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत “बालिकाओं द्वारा असुरक्षित स्थानों के चिन्हीकरण” विषय में कार्यशाला आयोजित की गई।

Advertisement

हल्द्वानी में हुई कार्यशाला में प्रशासन व‌ पुलिस अफसरों के सामने छात्राओं ने बताया-लड़के अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक से आते हैं और गलत तरीके से छूकर भद्दे कमेंट्स करते  हैं
कार्यशाला में मौजूद अफसर व छात्राएं।

इस कार्यशाला में जनपद के विभिन्न विभाग जैसे पुलिस, स्वास्थ, शिक्षा एवम परिवीक्षा विभाग से आए हुए अधिकारियों द्वारा बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। सेवायोजन अपर निदेशक, प्रशिक्षण ऋचा सिंह ने बालिकाओं से वार्ता करते हुए ऐसे स्थानों के बारे में पूछा जहां पर वह असुरक्षित महसूस करती हैं, साथ ही बताया कि पिछली कार्यशालाओं में चिन्हित स्थानों पर समस्त संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही भी की जा रहा है। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी ने बालिकाओं को बिना डरे असुरक्षित स्थानों को चिन्हित करने के लिए कहा एवम बताया कि हल्द्वानी में इन कार्यशालाओं का असर देखने को मिल रहा है। बालिकाओं द्वारा हल्द्वानी में विभिन्न स्थानों को चिन्हित किया गया जैसे रिलायंस मॉल कमलुवागांजा के पीछे आम का बगीचा, कलश गार्डन के आस पास एवम पार्किंग में, गोविंदपुर गरवाल, भगवानपुर रोड ऑटो स्टैंड, हरगोबिंद सुयाल स्कूल के पास दुकानों पर, मैट्रिक्स हॉस्पिटल ले पास गलियों में, बोहरा कॉलोनी, बच्चीनगर, लामाचौड़, भरतपुर, कमलुवागांजा चौराहे के आसपास गलियों में आदि। बालिकाओं द्वारा बताया गया की उपरोक्त जगहों पर युवा‌ ड्रग्स और शराब का नशा करते हैं। आसपास निर्माणाधीन बिल्डिंग्स के लेबर झुंड बनाकर बैठे रहते हैं, कुछ चिन्हित स्थानों में ड्रग्स और शराब का कारोबार भी चलता है, सुनसान रास्ते में पीछा करते हैं, ऑटो वाले जानबूझकर सुनसान रास्ते से ले जाते हैं, अंधेरे का फायदा उठाकर लड़के बाइक से आकर गलत तरीके से छूते हैं और भद्दे कमेंट्स करते हैं। कार्यशाला मे बालिकाओं ने कुछ सुझाव भी पेश किए जैसे लेबर का सत्यापन, गलियों में स्ट्रीट लाइट, ऑटो चालक एवम ई–रिक्शा चालक का सत्यापन, ऑटो या रिक्शा स्टैंड पर एवम अन्य चिन्हित स्थानों पर पेट्रोलिंग आदि। इस कार्यशाला में चिन्हित स्थानों एवम कारणों के साथ समिति अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित करेगी। जिससे संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस विभाग से ऐस. आई. ज्योति कोरंगा ने महिला हेल्पलाइन ऐप और जिला प्रोबेशन कार्यालय से तबस्सुम ने हेल्पलाइन नम्बर्स की जानकारी दी। शिक्षा विभाग से यशोदा शाह ने कार्यक्रम का संचालन किया। इन लगातार हो रहे कार्यक्रमों का उद्देश्य भय मुक्त वातावरण को बनाना है जहां बालिकाएं स्वयं को असुरक्षित ना महसूस करें और विश्वास के साथ कहीं भी आ जा सके, उन्हें आने-जाने में भय ना लगे और जिस भी क्षेत्र में छेड़छाड़ या बच्चियों को असुरक्षा महसूस हुई है उनमें जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्यवाही की जा रही है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षिकायें, सुपरवाईजर जानकी भट्ट आदि उपस्थित रहे।

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement