पीलीकोठी में इन्हें दिया लाटरी लगने का झांसा, 99 हजार की ठगी 

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में लाटरी लगने का झांसा देकर 99 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। पीलीकोठी के देवेंद्रपुरी निवासी ईश्वरी दत्त ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि बीती छह जनवरी को भारतीय डाक के नाम से एक लिफाफा उन्हें मिला। लिफाफे में लॉटरी का टिकट था। बाद में उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आई और कालर ने खुद को राजू गुप्ता बताया। कहा कि आपकी 11.60 लाख रुपये की लाटरी लगी है लेकिन उन्हें 11,600 रुपये का टैक्स जमा करना होगा। झांसे में आकर अगले दिन लॉटरी एजेंट के बताए गए नंबर पर रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। इसके बाद जीएसटी आदि के नाम पर 99.20 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी उन्हें लाटरी जीतने की राशि नहीं मिली तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इस पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन रुद्रपुर में तहरीर दी गई। इधर मामला मुखानी पुलिस थाने में पहुंचा तो जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *