हल्द्वानी: रिश्वत लेते पकड़े गए अधिशासी अभियंता के घर से  24 लाख की नगदी बरामद 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के कालाढूंगी के रिसोर्ट में रिश्वत लेते पकड़े गये लघु सिंचाई नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल के घर से विजिलेंस को 23.97 लाख रुपए बरामद हुए हैं। अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह बहुत शातिर निकला। उसने विजिलेंस को पहले हल्द्वानी स्थित घर की चाबी नहीं दी। चाबी न होने की बात कहकर टहलाता रहा। सख्ती करने पर उसने चाबी दी। इसके बाद उसने अलमारी, लॉकर की चाबी नहीं दी। काफी ढूंढ़ने के बाद भी चाबी नहीं मिली। इसके बाद सख्ती बरतने पर उसने चाबी के बारे में बताया। उसने कार्यालय की अलमारी की चाबी भी काफी देर में दी। सिंह के देहरादून और हल्द्वानी आवास में छापा मारने के दौरान पुलिस को कई लिफाफे मिले। इन्हीं लिफाफों में रकम रखी गई थी। किसी लिफाफे में 20 तो किसी में दो लाख रुपये निकल रहे थे। विजिलेंस अनुमान लगा रही है कि यह पैसा अलग-अलग ठेकेदारों से घूस के रूप में लिया गया होगा। तभी रकम लिफाफों में मिली। अब ईई की संपत्ति की भी जांच कराई जाएगी। गौरतलब है कि बीते बुधवार की रात विजिलेंस ने शिकायत मिलने पर अधिशासी अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *