सिडकुल पुलिस ने पीलीभीत के युवक को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

सिडकुल पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार किया, तमंचा और कारतूस बरामद

= किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था

रुद्रपुर। थाना पंतनगर की चौकी सिडकुल पुलिस चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध को हिरासत में लिया और तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक थानाध्यक्ष पंतनगर आरएस डांगी के निर्देश पर चौकी प्रभारी सिडकुल प्रदीप कुमार के नेतृत्व पुलिस क्षेत्र में चैकिंग कर रही। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक हल्द्वानी बैरियर के पास है और उसके पास तमंचा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम लवप्रीत सिंह पुत्र स्व. अमरजीत सिंह निवासी ग्राम मुडलिया गौसू थाना अमरिया जिला पीलीभीत यूपी बताया। चौकी प्रभारी के मुताबिक़ तलाशी में जींस की बाई फेट में एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही।
पुलिस टीम पंकज पोखरियाल आदि पुलिस कर्मी शामिल थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *