देवभूमि ट्रक ओनर्स हल्द्वानी इकाई का गठन, सर्वसम्मति से इन्हें अध्यक्ष चुना गया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में महासंघ के कार्यालय में अध्यक्ष राकेश जोशी की अध्यक्षता में हल्द्वानी इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें भास्कर जोशी को देवभूमि ट्रक ओनर्स हल्द्वानी इकाई का अध्यक्ष चुना गया।‌ साथ ही विक्रम सिंह बिष्ट को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष के पद पर भोपाल सिंह नयाल एवं महेंद्र सिंह बिष्ट को चुना गया। संयुक्त सचिव के पद पर अंकुर कपूर और भगवान सिंह मेहरा को चुना गया। कोषाध्यक्ष के लिए हरिश्चंद्र जोशी को नामित किया गया।‌सोशल मीडिया प्रभारी के तौर पर आशु एवं महेंद्र बिष्ट को चुना गया।‌मीडिया प्रभारी में गोकुल जोशी एवं सह सोशल मीडिया प्रभारी में गोकुल नियलिया को चुना गया। चुनाव अधिकारी के रूप में डीके शर्मा, गिरीश सिंह मेलकानी, वीरेंद्र सिंह, बृजेश तिवारी और ललित पाठक मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त कई मुद्दों पर महासंघ की बैठक में चर्चा की गई। इसमें ओवरलोड रोकने हेतु के लोड निर्धारण चेकिंग टीम के चयन और रेट लिस्ट के बारे में चर्चा हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *