खाई में गिरकर पेड़ पर लटकी पर्यटकों की कार, बाल-बाल बची जान, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के पंगोट-घुघूखाम रोड पर शुक्रवार 16 अक्टूबर की सुबह नोएडा के पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन पर्यटक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गनीमत रही कि कार खाई में एक पेड़ पर अटक गई।नोएडा निवासी शैलांश वर्मा अपने दोस्त रोहित सिंह, शशांक त्रिपाठी  और सूर्यप्रताप सिंह के साथ कार से घुघूखाम जा रहे थे। होटल से करीब 100 मीटर पहले अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। कार को गिरता देख आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से से रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद तीनों घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कार चला रहे शैलांश वर्मा को चोट नहीं आई है, जबकि तीन अन्य पर्यटकों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। बीडी पांडे अस्पताल में तैनात डॉ. अनिरुद्ध गंगोला ने बताया कि सूर्यप्रताप सिंह को भर्ती किया गया है। जबकि तीन को मामूली चोटें आई हैं।