इनकम टैक्स की टीम रुद्रपुर के दो कारोबारियों के‌ ठिकानों में छापे मार छह दिन बाद लौटी

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी और नामी डॉक्टर के आवासों पर पांच दिन तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई शुक्रवार तड़के खत्म हुई। जांच में जुटी टीम सुबह रवाना हो गई। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान टीम ने कई दस्तावेज, लैपटॉप और अन्य सामान कब्जे में लिया है। हालांकि, विभाग की ओर से अब तक कार्रवाई के निष्कर्षों और संभावित बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। सोमवार सुबह आयकर विभाग की टीमें दोनों आवासों पर पहुंची थीं। इसके बाद से लगातार जांच का सिलसिला जारी रहा। अधिकारियों ने कई दिनों तक विभिन्न दस्तावेज और वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामलों की पड़ताल की। इस दौरान दोनों आवासों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। अधिकारियों की अनुमति के बिना आवाजाही पर भी रोक रही। जांच लंबी चलने के कारण शहर में कई तरह की चर्चाएं रहीं। इस बीच बृहस्पतिवार को आयकर विभाग की टीम के रुद्रपुर स्थित एक निजी बैंक पहुंचने की जानकारी भी सामने आई थी। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान बैंक लॉकर से संबंधित जानकारी मिलने के बाद टीम वहां पहुंची थी। हालांकि, लॉकर की तलाशी ली गई या वहां से कोई सामान मिला, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। जांच के नतीजों का इंतजार पांच दिन तक चली कार्रवाई के बाद टीम के रवाना होने से फिलहाल आवासों पर जांच का सिलसिला थम गया है। टीमों ने कारोबारी रोहतास बत्रा और दीपक छाबड़ा के घर पर छापा मारा।