हल्द्वानी के कारोबारी से 2.48 लाख की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में हेल्थ सेंटर संचालक को साइबर ठगों ने 2.48 लाख रुपये का चूना लगा दिया। इस मामले में काठगोदाम कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आवास विकास निवासी 52 वर्षीय चंदन सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसने देवलचौड़ में हेल्थ सेंटर खोला है। सेंटर के लिए वह बंगलुरु और मुंबई से ऑनलाइन प्रोडेक्ट मंगाता था। पांच अक्टूबर 2026 को उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से फोन आया और कॉलर ने कहा कि उनके हेल्थ सेंटर का सामान मुंबई एयरपोर्ट पर फंसा हुआ है और उसे प्राप्त करने के लिए टैक्स के नाम पर रकम जमा करनी होगी। इस पर उसने अपने बैंक खातों से रुपयों का भुगतान कर दिया। बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।