पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, इन मुकदमों के पांच वारंटी गिरफ्तार किए

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

रुद्रपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर एवं प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चौकी रमपुरा थाना रुद्रपुर द्वारा बीती रात लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी गिरफ्तार किए। गिरफ्तार किए गए वारंटी( 1) हाशिम पुत्र छिददा निवासी वार्ड नंबर 17 खेड़ा रुद्रपुर संबंधित FIR 552/20 धारा विधुत अधिनियम (2) फहीम पुत्र मेहंदी हसन निवासी प्रीत विहार फेस 5 रुद्रपुर संबंधित धारा उपरोक्त ( 3) हरिओम पुत्र पीतांबर निवासी रमपुरा रुद्रपुर संबंधित FIR N.219/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम (4) छोटेलाल पुत्र रतनलाल निवासी वार्ड नंबर 22 रमपुरा गुरुद्वारे के पास रुद्रपुर संबंधित फौजदारी वाद संख्या 2405/21 धारा 60आबकारी अधिनियम (5) जाहिद पुत्र खलील अहमद निवासी प्रीत विहार कालोनी रुद्रपुर संबंधित वाद संख्या 2502/21 धारा 138 NI ACT कॉलोनी रुद्रपुर को गिरफ्तार किया गया जिन्हें शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।‌

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी रम्पुरा नवीन बुधानी,एसआई विकास कुमार, एएसआई नवीन जोशी, ध्यान सिंह,जगदीश पाठक आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *