उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में मिलेगा 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, राज्यपाल ने लगाई मुहर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण पर राजभवन की मुहर लग गई है। राज्य आंदोलनकारियों के 10 % क्षैतिज आरक्षण बिल को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के प्रयासों से राज्य आंदोलनकारियों को अब आरक्षण मिलेगा। राज्य आंदोलनकारियों या उनके परिजनों को सरकारी नौकरी में 10 % क्षैतिज आरक्षण मिलेगा। मुख्यमंत्री ने पूर्व में राज्य आंदोलनकारियों से वादा इस संबंध में  किया था। सीएम पुष्कर धामी ने आज अपना वादा निभाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *