यहां बाघ ने फिर महिला को मार डाला, जंगल में ले गया घसीटकर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के ओखलकांडा क्षेत्र में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज 11 जनवरी रविवार सुबह बाघ के हमले में एक और महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुटिया खाल देव स्थल के पास आज सुबह 35 वर्षीय गंगा देवी पत्नी जीवन चंद्र पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ महिला को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने गंगा देवी का शव करीब दो किलोमीटर दूर जंगल से बरामद किया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *