उत्तराखंड स्टेट प्रेस क्लब के विश्वजीत अध्यक्ष व‌ राहुल सचिव बने

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

देहरादून में हुए उत्तराखंड स्टेट प्रेस क्लब के चुनाव में विश्वजीत नेगी अध्यक्ष व युवा पत्रकार राहुल सिंह दरमवाल को सचिव चुना गया। इस दौरान नवमनोनीत पदाधिकारियों ने पत्रकारों के हित में काम करने का‌ आह्वान करते हुए संगठन की मजबूती को प्राथमिकता बताया। गौरतलब है कि राहुल इससे पहले वर्किंग जर्नलिस्ट आफ इंडिया के नैनीताल जिला संयोजक और नैनीताल जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं । इस बीच नवमनोनीत प्रदेश सचिव राहुल दरमवाल ने कहा कि डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों की भी मांगें प्राथमिकता के साथ उठाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *