हल्द्वानी में यहां भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में टैंपो से मोबाइल ले उड़ा चोर, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में चोर सरेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उनमें पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। बीती बुधवार को चोर ने रामपुर रोड में सरगम सिनेमा हाल के पास स्थित टैंपो स्टेंड में खड़े टैंपो से मोबाइल पार कर लिया और आसानी से मौके से भाग निकला।

ताज्जुब वाली बात यह है कि जब मोबाइल चोरी किया गया टैंपो चालक महेश कुमार निवासी जीतपुर नेगी उसमें ही बैठा था और सवारी से पैसे ले रहा था। इधर आज गुरुवार को चालक महेश ने इस मामले की तहरीर पुलिस को दी। इस पर घटना-स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखने पर उसमें चोर दिखाई दिया। पूछताछ करने‌ पर पता चला कि मोबाइल चुराने वाला नशेड़ी किस्म का युवक बरेली रोड क्षेत्र का रहने वाला है पुलिस उसकी तलाश में लगी है।