महिला कांस्टेबल का बैग काट आठ लाख के जेवरात उड़ाए

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

काशीपुर से बस में लौट रही महिला कांस्टेबल का बैग काट आठ लाख के जेवरात उड़ा लिए गए। सूत्रों  के अनुसार हल्द्वानी के थाने में तैनात महिला सिपाही अपनी बहन‌ के साथ रोडवेज बस से लौट रही थी। इस बीच उसका बैग काट जेवरात उड़ा लिए गए। महिला सिपाही ने ट्राली बैग में जेवरात रखा हैंड बैग रखा था। इस मामले में अब कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि रोडवेज बस रामनगर, कालाढूंगी होते हुए आई थी। यहां पहुंचने पर जब उसने बैग खोला तो महिला सिपाही कै इसकी जानकारी हुई। आशंका जताई कि रामनगर से हल्द्वानी के बीच जेवरात गायब हुए हैं। बैग में नथ, मंगलसूत्र समेत आठ लाख के जेवर रखे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *