टीईटी की अनिवार्यता और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक इस दिन निकालेंगे रैली

समाचार शगुन उत्तराखंड 

टीईटी की अनिवार्यता एवं पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संगठन के आह्वान पर एक दिवसीय धरना/ प्रदर्शन में दिनांक 17 जुलाई 2026 को जनपद नैनीताल के समस्त शिक्षक प्रातः 11:00 बजे बुद्ध पार्क में एकत्र होकर सभा करेंगे| ठीक 2:00 बजे जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय तक बुद्ध पार्क से रैली निकालकर प्रस्थान करेंगे| ठीक 3:00 बजे देश के प्रधानमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन का प्रेषण जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से करेंगे| यह जानकारी शिक्षक नेता डिकर सिंह पडियार ने दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here