आनंदा एकडेमी की छात्रा सृष्टि थापा ने खेलो इंडिया वुशू स्टेट लीग में जीता स्वर्ण पदक

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

हल्द्वानी डहरिया स्थित आनंदा एकडेमी की कक्षा 6 बी की होनहार छात्रा सृष्टि थापा ने खेलो इंडिया वीमेंस वुशु स्टेट लीग 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और नगर का नाम गौरवान्वित किया है। राज्यस्तरीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सृष्टि ने कठिन मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि उसकी कठिन मेहनत, अनुशासन और कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए सृष्टि को बधाई दी है। विद्यालय के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट, निदेशिका दीक्षा बिष्ट तथा प्रधानाचार्या माया बिष्ट ने सृष्टि को उसकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय को आशा है कि सृष्टि आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, शहर और देश का नाम रोशन करती रहेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *