गौलापार में दम घुटने से मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के गौलापार कुंवरपुर के मानपुर गांव में मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत हो गई। घर के पास बने पानी के अंडरग्राउंड टैंक में दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुशीला तिवारी अस्पताल भी इस घटना से सदमे में आए परिजनों चीखपुकार से गूंजता रहा। मानपुर गांव निवासी धर्मेंद्र बिष्ट पुत्र स्व.भीम सिंह ने घर के पास ही कुछ दिन पहले पानी का भूमिगत टैंक बनाया था। मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे टैंक की शटरिंग खोली जा रही थी। इसी बीच धर्मेंद्र सीढ़ी के सहारे टैंक में उतर गया और काफी देर तक बाहर नहीं आया। इस पर उसका छोटा भाई 40 वर्षीय खुशाल सिंह भी टैंक में उतर गया। जब दोनों बाहर नहीं आए तो उनकी मां सरस्वती देवी उम्र 65 वर्ष भी टैंक में चली गई। कुछ देर तीनों टैंक में ही गिरे रहे। शोर मचने पर ग्रामीण वहां पहुंच गए। इस बीच गांव में ही सब्जी बेचने वाला युवक भी टैंक में उतरा तो वह भी बेहोश हो गया। इस पर आसपास के ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकाला, यहां सब्जी बेचने वाले युवक को तो होश आ गया लेकिन मां-बेटे होश में नहीं आए। ग्रामीण तत्काल तीनों को सुशीला तिवारी अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेज दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *