पेरिस ओलंपिक से लौटे इस खिलाड़ी का 16 अगस्त को हल्द्वानी में होगा स्वागत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

पेरिस ओलंपिक बैडमिंटन में चौथे स्थान पर रहे खिलाड़ी लक्ष्य सेन का शुक्रवार 16 अगस्त को हल्द्वानी आगमन पर प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल की ओर से भव्य स्वागत किया जायेगा। यह जानकारी मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष एवं हल्द्वानी स्पोट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कल‌ 16 अगस्त को  नैनीताल मार्ग स्थित सरस मार्केट हल्द्वानी के गेट पर प्रातः 10.30 पर हल्द्वानी व्यापारी, खेल प्रेमी एवं समस्त समाजसेवी स्वागत करेंगे। उन्होंने समस्त खेल प्रेमियों से अपील की है कि बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन के स्वागत के लिए पहुंचने की अपील की है।