पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर हल्द्वानी में मनाया जश्न

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर हल्द्वानी के गौलापार स्थित स्टेडियम में खिलाड़ियों ने खुशी प्रकट की और मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर भारतीय टीम के पूर्व हॉकी खिलाडी हरीश भाकुनी ने भारतीय टीम के कांस्य पदक जीतने पर ख़ुशी जताई और इस पदक को भारतीय हॉकी का नया सवेरा बताया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी और गोलकीपर रहे भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि यह जीत युवाओं और हॉकी की नर्सरी मे अभ्यास कर रहे बच्चों को प्रेरणा देने का काम करेगी। भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि उत्तराखंड में भी हॉकी के विकास के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रयास कर रहे हैं और इसके तहत हल्द्वानी के अंदर हॉकी का अंतरराष्ट्रीय ग्राउंड एस्तोता बनाया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय खेलों के मैचों का आयोजन भी किया जाएगा।इस अवसर पर ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने कहा कि हल्द्वानी में भी हॉकी और अन्य खेलों मे प्रतिभाओं के विकास के लिए युवाओं को सतत अभ्यास कराया जा रहा है। इस अवसर पर क्रिकेट कोच त्रिलोक जीना, अंतर्राष्ट्रीय धावक और एथलीट कोच महेश फर्त्याल, फुटबॉल कोच गोपाल नेगी, क्रिकेट के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भाजपा नेता लाखन निगलटिया आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *