शिक्षक परिवार से जुड़े मेजर शिवांक पाठक को मिला सेना मेडल सम्मान

समाचार शगुन उत्तराखंड 

 

Advertisement

शिक्षक परिवार से जुड़े मेजर शिवांक पाठक को मिला सेना मेडल सम्मान
रा0क0उ0मा0वि0 जवाहर ज्योति हल्द्वानी की प्रधानाचार्य अनीता पाठक के बेटे मेजर शिवांक पाठक को सेना मैडल (गैलेंड्री) से सम्मानित गया है। 8वीं बटालियन राष्ट्रीय रायफल मद्रास रेजिमेंट के मेजर शिवांक पाठक ने आपरेशन रॉक में टीम कमांडर के रूप में अक्तूबर 24 में असाधारण सामरिक कौशल और अदम्य साहस का परिचय देते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया. इंटेलिजेंस एजेंसीज से मिली सूचना के मुताबिक उन्होंने लाइन ऑफ कंट्रोल के पास एक एंबुश लगाया एवं तब तक धैर्य एवं पराक्रम बनाए रखा जब तक आतंकवादी उनसे 10 मीटर की दूरी तक पहुंचे.उन्होंने नज़दीक से आतंकवादियों को मार गिराया.अपनी टीम को बिना नुकसान के आतंकवादियों के शवों को भी निकाल लाए.अदभुत शौर्य, निस्वार्थ सेवा एवं अपनी जान की परवाह न करते हुए कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उनको मेजर शिवांश पाठक कौ सेना मेडल (गैलेंड्री) से नवाजा गया है। शिवांक अभी जम्मू कश्मीर में पोस्टेड हैं.शिवांक के पिता स्व.आरपी पाठक जो कि रा0उ0मा0वि0 धोलाखेडा से प्रधानाचार्य के पद से रिटायर हुए, उनका इस जून में निधन हो गया था.वर्तमान में शिवांक का परिवार निर्मला कॉन्वेंट शीशमहल हल्द्वानी के नजदीक रहता है। शिवांक की इस उपलब्धि पर शिक्षक नेता नवेंदु मठपाल, महेश बवाड़ी, विनोद जीना, उमेश तिवारी, मोहन सिंह, दिनेश कर्नाटक, सुरेश उप्रेती, कंचन जोशी ने खुशी व्यक्त की है।

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement