प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई के रामदत्त उप्रेती संरक्षक और नीलेश भारद्वाज कोषाध्यक्ष बने

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 


प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर इकाई के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने शारदा मार्केट के वरिष्ठ व्यापारी रामदत्त उप्रेती को हल्द्वानी युवा इकाई का संरक्षक और रेलवे बाजार के प्रतिष्ठित भारद्वाज भोजनालय के निलेश भारद्वाज को महानगर युवा का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।

अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा हे कि दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन से संगठन को मजबूती प्रदान होगी तथा दोनों पदाधिकारियों को व्यापारी और समाज के हित में कार्य करने के साथ साथ संगठन की मान मर्यादा बनाए रखने का आह्वान किया है।‌ दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण संयोजक धर्म यादव देवेश अग्रवाल प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता पुरन लाल साह कुंदन रावत ललित जायसवाल नुसरत सिद्दिकी राजीव शर्मा अश्मित गुजराल धर्मेंद्र कुमार कुंदन बिष्ट प्रज्ञान भारद्वाज प्रभजोत चंडोक चमन गुप्ता गौरव अग्रवाल रिषभ पाठक विनोद आनंद आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *