लिटिल फ्लावर स्कूल में हुई फैंसी ड्रेस में दुर्गा मठपाल विजेता बनीं

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के लालडांठ स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में मातृ दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ। दीप प्रज्ज्वलित एवं उद्घाटन मुख्य अतिथियों लता बोरा, मनोज नेगी आदि के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम नन्हे- मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं को तू कितनी अच्छी है मां, सिर पर जब तू हाथ फेरे, मां ओ मां आदि गीतों के माध्यम से शुभकामनाएं दी और अपना आदर प्रस्तुत किया। इसके पश्चात माताओं द्वारा विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रथम प्रतियोगिता फैंसी ड्रेस में प्रथम स्थान दुर्गा मठपाल, द्वितीय स्थान सुषमा पाठक, तृतीय स्थान सुशीला गुप्ता, द्वितीय प्रतियोगिता कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान सुषमा पाठक, द्वितीय स्थान श्वेता जोशी,तृतीय स्थान दीक्षा जोशी तृतीय प्रतियोगिता रंग पहचानो में प्रथम स्थान सुषमा पाठक, द्वितीय स्थान मीरा बिष्ट तृतीय स्थान दीक्षा जोशी ने प्राप्त किया। प्रधानाचार्या द्वारा सभी को पुरस्कृत किया गया। अंत में प्रधानाचार्या शांति जीना द्वारा सभी का आभार प्रदान किया गया एवं सभी को संदेश दिया गया कि मातृ दिवस का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना ही नहीं बल्कि मां के महत्व को समझना एवं उनका सम्मान करना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *