बाइक की टक्कर लगने से भीमताल की झील में गिरा शिक्षक

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले की भीमताल झील के किनारे घूम रहे शिक्षक (पर्यटक) को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद शिक्षक सीधे झील मे जा गिरे। उन्हें डूबता देख आननफानन में नाव चालकों ने उन्हें बाहर निकाला। मामला थाने पहुंचा तो दोनों पक्षों में समझौता हो गया। भीमताल डैम के पास आज बुधवार को बुलंदशहर से स्कूली बच्चे के साथ आए शिक्षक सुनील कुमार शर्मा घूम रहे थे। इसी समय एक बाइक सवार ने शिक्षक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद शिक्षक ने संतुलन खो दिया और भीमताल झील में जा गिरे। वह झील में डूबने लगे। बच्चों ने शोर मचाया तो पास ही नाव चला रहे चालकों ने उन्हें देख लिया। नाव चालक उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने डूब रहे शिक्षक को झील से बाहर निकाला। जिसके बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों में बहस शुरू हो गई। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां दोनों पक्षों का समझौता करा दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *