उत्तराखंड के इस जिले में यहां 27 सितंबर से दो दिन स्कूलों की छुट्टी

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के तहसीलदार जाखणीखाल और खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा जारी पत्रों में एक गंभीर घटना की जानकारी दी गई है। बीती 21 सितम्बर को राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर के छात्र पर गुलदार या तेंदुए द्वारा हमला किया गया। इस घटना के बाद विद्यालय परिसर के आसपास गुलदार की लगातार गतिविधियाँ देखी जा रही हैं, जिससे स्थानीय जनता में भय का माहौल व्याप्त है। उपजिलाधिकारी पौड़ी और खण्ड शिक्षा अधिकारियों ने इस संदर्भ में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, विकास खण्ड द्वारीखाल और कल्जीखाल के विभिन्न विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में 27 और 28 सितम्बर को दो दिवसीय अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया था। इस पर जिलाधिकारी आशीष चौहान ने अवकाश घोषित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *