फूलारानी डंग का निधन रुद्रपुर शहर के लिए अपूर्णीय क्षति

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रूद्रपुर की वैशाली कालोनी निवासी फूलारानी डंग पत्नी सरदार महेन्द्र सिंह डंग का बीती रात्रि निधन हो गया। वह 73 साल की थी। परिजनों ने उनकी इच्छा के मुताबिक उनके नेत्रदान कर दिए। मुरादाबाद की डॉक्टर सीएल गुप्ता टीम ने प्रत्यारोपण को अंजाम दिया। स्व.डंग गुरुघर की समर्पित सेविका थी। उनके निधन पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने गहरे दुःख का इज़हार करते हुए उनके निधन को रूद्रपुर शहर के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।‌ लोकतन्त्र सेनानी संघ ने भी उनके निधन को निहायत अफसोसनाक बताते हुए गहरे रंजोगम का इज़हार किया। लोकतन्त्र सेनानी सुभाषचन्द्र छाबड़ा ने कहा कि फूलारानी समाज की पथप्रदर्शक थी और हम सभी के प्रेरणादायक शख्सियत थी। समाजसेवी दिनेश बाठला ने कहा कि उनके जाने से एक युग का अंत हो गया। समाजसेवी संजय ठुकराल ने कहा कि वह एक ममतामयी माता थी, जिन्होंने हमे अपना बहुत स्नेह दिया। समाजसेवी रमेश मिड्ढा , ग्राम प्रधान रिंकी बाठला एडवोकेट धर्मेंद्र सिंह, महेन्द्र सिंह इशपुजानी, अविराज छाबड़ा, सुमित सहगल, बंटी राणा, कीमती राणा, राजेंद्र सिंह मक्कड़, राकेश सिन्हा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दलजीत सिंह खुराना, इन्द्रजीत डंग, किशनलाल सहगल, ओमैक्स सोसायटी के महासचिव अभिनव छाबड़ा, अनुराग छाबड़ा, समाजसेवी अनिल गाबा , गुरमीत सिंह बाठला, सतनाम सिंह डंग, सिद्धार्थ भुसरी, अशोक चौहान, हरजीत कौर बाठला, वीरेन्द्र गगनेजा, एडवोकेट अनिल छाबड़ा समेत तमाम शख्सियतों ने भी दिवंगत फूलारानी डंग को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *