उत्तराखंड के इन सात जिलों में मौसम बदलने के आसार, ओलावृष्टि का आरेंज अलर्ट जारी 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
उत्तराखंड के सात जिलों में आज सोमवार 29 अप्रैल को मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी पौड़ी व हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ हवा व ओलावृष्टि का आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं नैनीताल व ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर में कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *