रुद्रपुर के पूर्व विधायक ठुकराल के बेहद करीबी बंटी की सड़क हादसे में मौत, घटना से हर कोई स्तब्ध

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खास बंटी कोली की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि बंटी अपने परिजनों के साथ उत्तरप्रदेश के शहाबाद में किसी परिजन के वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेने गए थे। बंटी रमपुरा से पार्षद का चुनाव भी लड़े थे और काफी मृदुभाषी और मिलनसार थे। इधर इस खबर का पता चलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बंटी उनके बेहद करीबी थे। इधर आज मंगलवार को बंटी की अंत्येष्टि की गई। इधर समाजसेवी संजय ठुकराल ने बताया कि बंटी के आकस्मिक निधन से ठुकराल परिवार के साथ ही पूरा शहर गम में डूबा है।

फाइल फोटो बंटी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *