हल्द्वानी: रोडवेज कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन से 17 अगस्त को बस संचालन प्रभावित रहेगा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

राज निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के बैनर तले 17 अगस्त  को परिवहन निगम के नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकांश संविदा विशेष श्रेणी वाहयस्रोत तकनीकी कर्मचारी धरना कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। जिस कारण परिवहन निगम का संचालन पूर्ण रूप से प्रभावित रहेगा। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने पत्र के माध्यम से सभी संगठनों से समर्थन मांगा है। धरना कार्यक्रम में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की 100% भागीदारी रहेगी। यह जानकारी रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद‌‌ के प्रदेश अध्यक्ष आन सिंह जीना ने दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *