नैनीताल में 11 दिन से रात को घरों में पत्थर मारने वाला कौन, बन गया रहस्य

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल में जिला पंचायत मार्ग स्थित लक्ष्मी कुटीर और माउंटेन लेक क्षेत्र में पिछले 11 दिनों से हो रहे रहस्यमयी पथराव ने स्थानीय निवासियों की रातों की नींद उड़ा दी है। हर दिन शाम करीब पांच बजे के बाद अंधेरा होते ही अज्ञात तत्वों द्वारा अचानक पत्थरबाजी शुरू हो जाती है, जो देर रात तक जारी रहती है। पत्थर मकानों की छतों, आंगनों और सड़कों पर आकर गिर रहे हैं। गनीमत यह है कि अब तक कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन इस सिलसिलेवार हरकत से पूरे इलाके में खौफ का माहौल है।स्थानीय निवासी और अधिवक्ता राजेंद्र परगई ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शाम ढलते ही लोग दहशत में हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *