रोडवेज कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया। हल्द्वानी शाखा की बैठक बस स्टेशन परिसर में हुई। इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर एजेंसी प्रथा व अनुबंधित बसों का पुरजोर विरोध किया। बैठक में कर्मचारी समस्याओं और विभाग हित की समस्याओं पर चर्चा हुई । कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन पर आरोप लगाया कि परिवहन निगम के लिये अभी तक बस बेड़ा उपलब्ध नहीं कराया गया है, जबकि अनुबंधित बसों की संख्या लगातार बढ़ रही है । ऐसे निर्णय निगम को धीरे-धीरे दीमक की तरह लग कर खत्म कर रहे हैं। परिवहन निगम में पुनः एजेंसी प्रथा के टेंडर होने का विरोध किया गया। बैठक में यूनियन के साथ समझौते के अनुरूप विभागीय बस बेड़ा शीघ्र बढ़ाने, सीएनजी बसों की अपेक्षा संचालन में निगम की बसों को प्राथमिकता दी जाय, एजेंसी को विभाग में पुनः लाने और अनुबंधित बसों पर रोक लगे, बस के मार्ग में होने वाले ब्रेक डाउन हेतु डिपो में इसका रिकार्ड रखने, बंद पड़े पर्वतीय और मैदानी मार्गो में बसों का संचालन पुनः शुरू करने जैसी मांगें पुरजोर तरीके से उठाईं गई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष अख़्तर चौधरी व संचालन राम प्रकाश यादव ने किया। बैठक में इक़बाल अहमद ,राम प्रकाश यादव आफ़ताब अहमद राकेश राठौर मोहम्मद इमरान भीम सिंह, लईक अहमद, संतोष कुमार, रमेश सिंह, रामनरेश यादव, अमित मलिक, मुकेश मलिक, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
Related Posts
अधिवेशन से लौट रहे इंजीनियरों की कार पेड़ से टकराई, पीडब्ल्यूडी के जेई की मौत, तीन घायल
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन उत्तराखंड देहरादून में आयोजित दो दिवसीय उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के वार्षिक अधिवेशन में शामिल…
नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड 31 से 40 तक के लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगी डीएम, चार अक्टूबर को यहां लगेगा कैंप
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड-31 से 40 तक के लोगों की जनसमस्याओं…
किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म के आरोपी दो युवक गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 29.07.2026* को कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र निवासी *एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री* के…
