यहां कारों की भिड़ंत में नैनीताल के युवक की मौत

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग आज सोमवार की शाम हुए भीषण सड़क हादसे में नैनीताल निवासी अवनीश साह की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार नैनीताल कालाढूंगी मार्ग में दो कारों की आमने सामने हुई टक्कर में नैनीताल निवासी 24 वर्षीय अवनीश साह पुत्र अखिल साह की मृत्यु हो गयी। अवनीश कालाढूंगी मार्ग में अपनी होंडा अमेज कार से अपने एक अन्य मित्र के साथ नैनीताल को जा रहे थे कि तभी दिल्ली नंबर की पर्यटकों की कार से मंगोली के समीप उनकी आमने सामने टक्कर हो गयी। हादसे में अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गए , जिन्हे कालाढूंगी स्वास्थय केंद्र ले जाया गया , जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि साह ने हाल ही में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। उनके पिता अखिल साह नैनीताल हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं माता अनुपमा साह स्थानीय प्रतिष्ठित स्कूल में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत हैं। अवनीश के असामयिक निधन का समाचार मिलते ही नगर में शोक की लहार दौड़ गयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *